You are currently viewing Diwali 2023 Date: दिवाली कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, दीपावली फेस्टिवल का 5 दिन का कैलेंडर

Diwali 2023 Date: दिवाली कब ? जानें डेट, पूजा मुहूर्त, दीपावली फेस्टिवल का 5 दिन का कैलेंडर

Diwali 2023 Date: कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाने वाली दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है. जानते हैं दिवाली 2023 डेट, शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, पूजा विधि.

दिवाली 2023 डेट, शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, पूजा विधि.

Diwali 2023 Date

Diwali 2023 Kab Hai: हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली इस साल 12 नवंबर 2023 को है. कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाने वाली दीपावली के दिन मां लक्ष्मी का विशेष पूजन किया जाता है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोषकाल में की जाती है.

मान्यता है इस दिन रात्रि देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर विचरण करती हैं. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है. आइए जानते हैं दिवाली 2023 का शुभ मुहूर्त, कैलेंडर, पूजा विधि.

दिवाली 2023 तिथि (Diwali 2023 Tithi)

  • कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत – 12 नवंबर 2023, दोपहर 02 बजकर 44
  • कार्तिक अमावस्या तिथि समाप्ति – 13 नवंबर 2023, दोपहर 02 बजकर 56

दिवाली 2023 लक्ष्मी पूजा मुहूर्त (Diwali 2023 Puja Muhurat)

  • लक्ष्मी पूजा (प्रदोष काल समय) – शाम 05.39 – रात 07.35 (12 नवंबर 2023)
  • वृषभ काल – शाम 05:39 – रात 07:35
  • लक्ष्मी पूजा (निशिता काल समय) – 12 नवंबर 2023, रात 11:39- 13 नवंबर 2023, प्रात: 12:32
  • सिंह लग्न – प्रात: 12:10 – प्रात: 02:27 (13 नवंबर 2023)

दिवाली 2023 पांच दिन का दीपोत्सव (Diwali 2023 Calendar)

दिवाली का त्योहार पांच दिन तक मनाया जाता है, इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है. हर दिन का अपना अलग महत्व है. पांच दिन तक घर-आंगन में दीप जलाए जाते हैं और खुशियां मनाई जाती है.

Diwali 2023 Date

दिवाली क्यों मनाई जाती है (Why We Celebrate Diwali ?)

दिवाली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है. धर्म ग्रंथों के अनुसार दिवाली के दिन श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद और 14 साल का वनवास पूरा कर माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे. अयोध्या नरेश के श्रीराम के स्वागत के लिए इस दिन अयोध्या नगरी सहित पूरे भारत में दीप जलाए गए थे. इसी दिन से हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाने लगी. इस दिन घरों को रोशन कर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और सुख, समृद्धि, धन की कामना करते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Weddingkalakar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.